मनोरंजन
हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों ने देखी आर्गनिक चाय बनने की प्रक्रिया
गंगटोक/शिमला 14 सितंबर।पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने आज टेमी चाय बागान एवं कारखाने का दौरा किया और चाय उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल को कच्ची चाय पत्तियों के प्रसंस्करण से लेकर अंतिम उत्पाद तैयार होने तक की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया।


















