दूरसंचार विभाग (DoT) ने आज बेंगलुरु में अपनी तीसरी निवेशक बैठक आयोजित की। इसका उद्देश्य प्रमुख तकनीक, दूरसंचार, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ भारत के पहले एकीकृत दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र (TMZ) में निवेश के अवसरों पर चर्चा करना था।