मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के वीर सपूत, स्वतंत्रता सेनानी, श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता सेनानी श्याम जी कृष्ण वर्मा ने लंदन में इंडियन होमरूल सोसाइटी, इंडिया हाउस जैसे संगठनों की स्थापना की। उन्होंने पत्रिका ‘द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट’ का संचालन भी किया। राष्ट्र के स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए आजीवन कार्य किया। उन्होंने विश्व स्तर पर भी राष्ट्र की गरिमा बढा़ने का अतुलनीय प्रयास किए। श्याम जी कृष्ण वर्मा का योगदान सदैव याद किया जाएगा।



