मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ग्रह विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार होमगार्ड दतिया के प्रशिक्षण हाल में आपदा मित्र योजना के प्रथम सत्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 आपदा मित्रों स्वयंसेवक का प्रशिक्षण संचालित किया गया। सातवें दिन के सेकेंड हाफ में प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े उपस्थित रहे।
कलेक्टर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को आपदा में युवाओं की भूमिका और उनके महत्व से अवगत कराया। भविष्य में लगातार आपदा की घटना में बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण प्रोग्राम तैयार किया गया है स आपदा मित्र प्रशिक्षण के अतिरिक्त आपको अनुशासन,समर्पण और समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की भावना अति महत्वपूर्ण है एवं आपदा मित्रो कोआपदा की बारीकियों से अवगत कराया गया।
कलेक्टर द्वारा द्वारा प्रशिक्षणार्थियो को प्रमाण पत्र एवं एमरजेंसी किट वितरित कर आपदा मित्रों तथापि शिक्षण टीम का उत्साहवर्धन किया गया। श्री शिवराज सिंह बघेल प्लाटून कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि और सभी का आभार व्यक्त किया गया। कंपनी कमांडर निकिता कटारे द्वारा मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर होमगार्ड तथा एसडीआरएफ का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
