मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत जिले के सभी नगरीय निकायों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरलता और सुगमता से उपलब्ध कराना है।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है, जिससे उन्हें संबंधित कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
सेवा सेतु अभियान 10 अक्टूबर तक जारी रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम नगरीय निकाय में आयोजित शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लें तथा अपनी समस्याओं का निराकरण करवाएं।
