विज्ञान और नव प्रयोगों की धारा को समाज तक पहुँचाने तथा आगामी पीढ़ी में वैज्ञानिक चेतना का दीप प्रज्वलित करने के उद्देश्य से 13वाँ विज्ञान मेला इस वर्ष 22 से 26 सितम्बर को भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
प्रत्येक वर्ष किया जाने वाला यह आयोजन विज्ञान भारती - मध्य भारत, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) तथा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल मिलकर कर रहे हैं| इस विज्ञान मेले में देश के वैज्ञानिक संस्थान, शोधकर्ता, विद्यार्थी एवं विज्ञानविद भागीदारी करेंगे। विज्ञान का यह चार दिवसीय आयोजन विज्ञान संवाद, तकनीकी प्रदर्शन एवं नवाचार का अनूठा संगम होगा।
एम जी/ पी डी/ ए वी 18/09/2026






