मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा औबेदुल्लागंज जनपद की ग्राम पंचायत अमोदा में आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों की संख्या, नियमित उपस्थिति तथा दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने पोषण आहार किट भी वितरित की। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।