उमरिया 30 सितंबर - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नमो सेवा अनकही कहानियां विषय पर नाट्य मंडली के कलाकारों व्दारा जिले के ग्रामो, हाट बाजारो, विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानो मे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन की योजनाओ की जानकारियां स्थानीय भाषा में दी जा रही है। इसी क्रम में कृषि उपज मंडी मे आयोजित बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम में नाटय दल व्दा रा नुक्केड नाटक की प्रस्तुति दी गई।

नमो सेवा (अनकही कहानियां ) के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न कार्याे, प्रयासो एवं योजनाओ की जानकारी आम जनों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के कलाकारो व्दारा पाली, नौरोजाबाद, घुनघुटी, अमिलिहा में विभिन्न योजनाओ एवं जन कल्याणकारी कार्याे की नाट्य प्रस्तुतियां दी गई। यह गतिविधियां सेवा संकल्प अभियान के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में जारी रहेगी। कलाकारो व्दारा विषय वस्तु को सहज एवं प्रभावी ढंग से आम जनों तक पहुंचाया जा रहा है।