कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने शुक्रवार को वार्ड 12 केंद्र क्रमांक 34 बाल्मीकि मोहल्ला अशोक नगर की आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि प्री स्कूल एजुकेशन एवं गतिविधि कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गर्भवती पंजी एवं टीकाकरण पंजी का निरीक्षण कर कार्य कार्यकर्ता को आवश्यक निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र पर मीनू चार्ट नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को मौके पर ही निर्देशित किया कि समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर मीनू चार्ट चस्पा किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया टीएचआर वितरण समय पर हो यह सुनिश्चित किया जाए।