श्रम विभाग, दतिया द्वारा श्रमिकों को डिजिटल रोजगार के अवसरों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर जागरूकता एवं पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इसी पहल के तहत डिजिटल लेबर चौक ऐप के माध्यम से अब तक 124 श्रमिकों एवं 20 नियोजकों का पंजीयन किया जा चुका है। श्रम विभाग की टीम द्वारा लेबर चौक, जन विश्वास अभियान शिविर, युवा संगम कार्यक्रम तथा विभिन्न निर्माण स्थलों पर पहुंचकर श्रमिकों को ऐप की उपयोगिता एवं पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। मौके पर ही श्रमिकों एवं नियोजकों का डिजिटल पंजीयन कराया जा रहा है, जिससे श्रमिकों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने में सुविधा मिल रही है। इसी अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले में अब तक 1,612 श्रमिकों का योजना के लाभ हेतु पंजीयन किया जा चुका है। श्रमिकों को योजना की पात्रता, पेंशन संबंधी प्रावधानों एवं पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जा रही है।

श्रम विभाग के इन प्रयासों से अधिक से अधिक श्रमिक डिजिटल रोजगार के अवसरों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में आ रहे हैं। विभाग द्वारा मैदानी स्तर पर लगातार जागरूकता एवं पंजीयन अभियान संचालित कर श्रमिकों को शासन की श्रमिक हितैषी योजनाओं का लाभ सुगमता से दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। सुश्री निहारिका मीना सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया