जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना ने गुरुवार को चाणक्यपुरी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक/त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरों, ईवीएम मशीनों के रख-रखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मीना ने निरीक्षण के दौरान ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप बनाए रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सरकारी योजनाएं
कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक/त्रैमासिक निरीक्षण
जन सरोकार डेस्क · धार · 24 सितंबर 2026 · 1 मिनट