मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में “ माटी गणेश, सिद्ध गणेश ” अभियान के अंतर्गत विकासखंड बमोरी के सेक्टर झागर में मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण की विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में मूर्तिकार श्री उदय प्रजापति ने प्रतिभागियों को मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा निर्माण की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। नवांकुर सखी ने भी कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता करते हुए मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण की कला सीखी।
कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। प्रतिभागियों को संदेश दिया गया कि गणेशोत्सव में मिट्टी से निर्मित एवं पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाओं का उपयोग कर हम आस्था के साथ प्रकृति की भी रक्षा कर सकते हैं।कार्यक्रम में नवांकुर संस्था मां सरस्वती सेवा समिति, सामरसिंगा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, झागर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती मंजूषा सालोमन, ब्लॉक समन्वयक श्री मुकेश बंसल, परामर्शदाता, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, मास्टर ट्रेनर मूर्तिकार उदय प्रजापति, नवांकुर सखी, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यशाला के माध्यम से लोगों को “ माटी से गणेश, पर्यावरण की रक्षा ” का संदेश दिया गया और पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया गया।

![गांव के घर के लिए पैरापेट वॉल डिजाइन | 2026 लेटेस्ट आइडियाज [Step-by-Step] Part - 2](/assets/photos/yt-sya88jz01og-800.webp)
