कटनी (23 सितंबर) - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी में विद्यार्थियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र में ग्राम पंचायत धूरी के सचिव एवं सहायक सचिव ने विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गरिमा चंद्रवंशी ने भी विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी शिक्षक सुमेर सिंह लोधी ने विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ सदस्यों ने भी सहयोग किया।