मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार, जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन तथा विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में ग्राम परसोडी स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में माटी गणेश–सिद्ध गणेश अभियान अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शुद्ध मिट्टी से भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को आकार दिया। विद्यार्थियों ने मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ ही प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं अप्राकृतिक रंगों से निर्मित गणेश प्रतिमाएं बाजार से नहीं खरीदने के लिए जनमानस को प्रेरित किया।

इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को अपनी परंपराओं एवं धार्मिक आस्थाओं के साथ पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाना चाहिए। शुद्ध मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं का उपयोग करने से जल एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से आगामी गणेशोत्सव में मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं का ही उपयोग करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर, शाला के प्रधान पाठक श्री विलास जोशी, श्री मोहन कांडलकर, श्रीमती प्रीति साहू, श्रीमती उर्मिला बनकर, श्रीमती पूजा रघुवंशी तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति परसोडी की अध्यक्ष श्रीमती अनुसुईया उइके सहित समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।