मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम मऊ में केन्द्र प्रवर्तित योजना धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अन्तर्गत 4 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन मऊ का औचक निरीक्षण किया।

सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को छात्रावास भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि छात्रावास में बाउंड्रीबाल का कार्य अनिवार्य रूप से कराया जाए एवं भवन निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने रेत क्रय करने संबंधी दस्तावेज की जानकारी ली तथा कहा कि दस्तावेज अनिवार्य रूप से संधारित करें।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं पुलिस अधीक्षक ने छात्रावास परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होने ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं शेष कार्यों की भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश संबधित अधिकारियो को दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुश्री काजोल सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, तहसीलदार श्री गैलेक्सी नागपुरे तथा पीआईयू के एसडीओ श्री करण सिंह उपस्थित रहे।