अक्टूबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय शहडोल में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” एवं राष्ट्रगान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मिनीषा पांडे, श्री सरोधन सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।