कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत शाजापुर जिले के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 27 सितम्बर से 29 सितम्बर 2026 तक "आंगन मिलन सेवा" के अंतर्गत तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
एकीकृत बाल विकास परियोजना शाजापुर, शुजालपुर, बेरछा, पोलायकलां, कालापीपल, मो.बड़ोदिया के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर परिचर्चा, अभिभावक, पर्यवेक्षक, स्वजन जागरूकता एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केन्द्र बाईहेड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री तिवारी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती मांगी बाई पति श्री कैलाश गोस्वामी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं उपस्थित बालिकाओं का पूजन किया गया। साथ ही बच्चों, महिलाओं को प्रदाय किये जाने वाले THR, गर्म पका भोजन, नाश्ता, स्वास्थ्य शिविर, पोषण प्रदर्शनी, बच्चों द्वारा आंगनवाड़ी गतिविधि, ECCE गतिविधियों का अवलोकन किया गया।


