उज्जैन, 1 अक्टूबर। गांधी जयंती को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश विकलांग सहायता समिति द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मनोविकास विशेष विद्यालय के 150 से अधिक दिव्यांग बच्चों एवं विशेष शिक्षकों ने रैली निकाली। इसके अंतर्गत स्वच्छ भारत के नारे एवं महात्मा गांधी जी के जयकारे लगाए गए।
शहरवासियों ने दिव्यांग बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए मुख्य मार्ग पर उनका स्वागत किया।रैली का शुभारंभ उज्जैन के आर्चबिशप डॉक्टर सेबेस्टियन वडक्केल ने झंडा दिखाकर किया। यह रैली नानाखेड़ा से कालापत्थर होते हुए मनोविकास विशेष विद्यालय पर वापस पहुँची, जहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी मध्य प्रदेश विकलांग सहायता समिति के संचालक फादर जिजो जॉर्ज ने दी।

