बैतूल मुख्यालय के ग्राम भडूस निवासी श्रीमती नेहा साहू का करीब 20 वर्षों से पक्के मकान का सपना था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार कच्चे मकान में ही जीवन यापन कर रहा था। परिवार मजदूरी कर किसी तरह अपना गुजर-बसर करता था। बारिश के दिनों में कच्चे मकान में रहने में परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने उनके जीवन में नई उम्मीद और खुशियां लेकर आई। नेहा साहू ने बताया कि उन्होंने पक्के मकान के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन किया था। परीक्षण उपरांत पात्रता पाए जाने पर उन्हें योजना का लाभ स्वीकृत हुआ और 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई।
योजना से मिली सहायता से उन्होंने अपने कच्चे मकान की जगह पक्का आवास बनाया। अब उनका परिवार सुरक्षित और पक्के मकान में रह रहा है। नेहा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वर्षों पुराना पक्का घर बनाने का सपना पूरा हुआ है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।
उन्होंने पक्के आवास का सपना साकार होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
