पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन शनिवार को कलेक्टर सभाकक्ष, झाबुआ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट तथा निर्वाचन प्रेक्षक श्री शेखर वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। रेंडमाइजेशन की संपूर्ण प्रक्रिया राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष पारदर्शी तरीके से संपादित की गई।
इस दौरान पंचायत उप निर्वाचन के लिए उपयोग की जाने वाली ईवीएम का निर्धारित प्रक्रिया एवं निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भरसट ने संबंधित अधिकारियों को पंचायत उप निर्वाचन से संबंधित समस्त गतिविधियां निर्धारित समय-सारणी एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार मंडलोई सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
