‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अंतर्गत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बुरहानपुर द्वारा टीबी के मरीजों के लिए विशेष खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित मरीजों को टीबी के संक्रमण और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि बिना किसी लापरवाही के टीबी का पूर्ण इलाज अवश्य करवाएं।कार्यक्रम में मरीजों को जागरूक करते हुए कहा गया कि टीबी को हराने के लिए समय पर दवाइयां लेना और कोर्स पूरा करना बेहद जरूरी है।

जानकारी दी कि जिला चिकित्सालय में टीबी के इलाज के लिए सभी आवश्यक औषधियां पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थित लगभग 80 टीबी मरीजों को पौष्टिक खाद्य सामग्री की किट वितरित की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।कार्यक्रम में चेयरमैन श्री बोरले, श्री कीमतराय मतवानी, श्री विजय पाटिल, नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी, श्री प्रदीप मित्तल, श्री रुद्रेश्वर एंडोले, श्री प्रभाकर चौधरी, श्री शांताराम महाजन, श्री संतोष श्रॉफ, श्री आशीष शुक्ला, श्री नंदकिशोर जांगडे अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।