उज्जैन, 28 सितंबर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले में मिशन कोमल स्पर्श के अंतर्गत नवजात शिशुओं में जन्मजात विकृतियों, सिकल सेल एवं थायराइड संबंधी विकारों की समय पर पहचान एवं जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक गतिविधियां की जा रही हैं।इसी क्रम में 28 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर एवं सिविल अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों को नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग एवं जांच की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य नवजात शिशुओं में संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर उन्हें समय पर आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना तथा आवश्यकता होने पर उच्च स्वास्थ्य संस्था में रेफर किया जाना सुनिश्चित करना है।प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सालय उज्जैन के चरक भवन की छठवीं मंजिल पर किया गया। जिले के विकासखंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सिविल अस्पताल स्तर पर कार्यरत एक-एक नर्सिंग अधिकारी ने प्रशिक्षण में सहभागिता की।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
मिशन कोमल स्पर्श के अंतर्गत नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग के लिए नर्सिंग अधिकारियों को प्रशिक्षण
जन सरोकार डेस्क · उज्जैन · 28 सितंबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- जिले के विकासखंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सिविल अस्पताल स्तर पर कार्यरत एक-एक नर्सिंग अधिकारी ने प्रशिक्षण में सहभागिता की।