प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगीत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन के साथ होती है। इसी क्रम में सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत “वंदे-मातरम“ एवं राष्ट्रगान “जन-गण-मन“ का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार व श्रीमती अनुपमा चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तृप्ति पटेरिया, सुश्री श्वेता बम्होरे एवं श्री असवनराम चिरामन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।