कमिश्नर श्री दिलीप कुमार ने संयुक्त कलेक्टर कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण --
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ सागर संभाग के कमिश्नर श्री दिलीप कुमार ने निवाड़ी संयुक्त कलेक्टर कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया।
इस दौरान उन्होंने शासकीय परिसरों को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधों की नियमित देखरेख करने का संदेश दिया।
इस विशेष अवसर पर जिनमें कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री रोहन सक्सेना, अपर कलेक्टर श्री इकबाल मोहम्मद और एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लीना जैन एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर श्री दिलीप कुमार ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में इस तरह के अभियान आम जनता को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हैं। उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस मुहिम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई और रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।




