कलेक्टर ने वीर सागर पहुंचकर फसल एवं तालाब का किया निरीक्षण, किसानों से किया संवाद --
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने सोमवार को ग्राम पंचायत वीर सागर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसल की स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र से संबंधित जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने किसानों से फसल की स्थिति के संबंध में चर्चा की और मौके पर कृषि गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी आवश्यकताओं एवं स्थानीय स्तर की समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वीर सागर तालाब का भी जायजा लिया। उन्होंने तालाब की स्थिति एवं आसपास के क्षेत्र का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।
कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को क्षेत्र की स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




