शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय मॉडल स्कूल बैहर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 80 पौधों का रोपण किया।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार खोबरागड़े ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नीम, पीपल, आम, गुलमोहर सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शिक्षक ज्ञानीराम खोबरागड़े, राहुल मसूरकर, गौतमा उइके, मामराज मरकाम, राजकुमार धुपे, वर्षारानी सिंगौर, अंकित पटले एवं शैलेन्द्र खोबरागड़े सहित छात्रावास अधीक्षक श्री बारमाटे, विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने की शपथ ली।