उज्जैन, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जनपद पंचायत उज्जैन कार्यालय में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से दिव्यांगजनों का निःशुल्क परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।शिविर शुक्रवार 18 सितंबर को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। इस शिविर में पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरणों की पहचान की जाएगी।जिला प्रशासन सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर परीक्षण का लाभ उठाएँ। समय पर पहुंचकर इस सुविधा का पूरा लाभ लिया जा सकता है।

