उज्जैन 21 सितंबर।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड, श्रीमती नेहा जैन द्वारा आज प्रातः 9:30 बजे झालरिया मठ, कर्कराज पार्किंग एवं रेप्टाइल पार्क में संचालित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।झालरिया मठ के निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत अत्यधिक धीमी पाए जाने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी श्री निवासा पावर सॉल्यूशन को कार्य में आवश्यक गति लाने, पर्याप्त मैनपावर उपलब्ध कराने तथा कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
वहीं, शौचालय निर्माण कार्य में गुणवत्ता के संबंध में तकनीकी टीम को आवश्यक जांच एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।झालरिया मठ के उपयंत्री श्री आशुतोष पाण्डेय को कार्य की दैनिक प्रगति का JMR (Joint Measurement Record) नियमित रूप से तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
कर्कराज पार्किंग के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई तथा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को दिए गए। रेप्टाइल पार्क में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संपूर्ण परियोजना की प्रगति एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई तथा स्थल का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।
अधिकारियों को शेष कार्यों को भी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता मानकों को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा जैन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत संचालित सभी निर्माण कार्यों में कार्य की गति एवं गुणवत्ता दोनों पर समान रूप से विशेष ध्यान दिया जाए तथा निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं भौतिक प्रगति की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा की गई।निरीक्षण के दौरान उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड की समस्त तकनीकी टीम उपस्थित रही

